News

Bihar News: बिहार में बैन हुआ मांस-मछली •

Bihar News: बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह खुले में बिक रहे मांस और मछली पर प्रतिबंध लगाएंगे। यह समाजिक दृष्टिकोण से बेहतर है और प्रदूषण

Priyanshi
Priyanshi
2026-02-23
Bihar News: बिहार में बैन हुआ मांस-मछली •
Bihar News: बिहार में बैन हुआ मांस-मछली •

Bihar News: बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह खुले में बिक रहे मांस और मछली पर प्रतिबंध लगाएंगे। यह समाजिक दृष्टिकोण से बेहतर है और प्रदूषण को रोकेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा खुले में बिक रहीं मांस-मछली हमारी भावनाओं को दूषित करती हैं। बिहार में इसपर प्रतिबंध लगाया जाएगा और जो सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Bihar Budget : व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा में मचा हड़कंप
क्या है बयान :

उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के मुताबिक़ खुले में बिन रहा मांस-मछली भावनाओं को प्रदूषित करता है। बिहार सरकार सामजिक सौहार्द, बेहतर स्वास्थ्य और बच्चों में बढ़ रही हिंसक प्रवृति को रोकने के परिदृश्य से कदम उठाएगी और भीड़ -भाड़ के साथ -साथ स्कूल और कॉलेज के पास बिकने वाले मांस और मछली पर प्रतिबंध लगा देगी।

Trump tariff: 50% टैक्स से हाहाकार, क्या कपड़े, गहने और मोबाइल सब होंगे बर्बाद?

उन्होंने यह भी कहा – हमें किसी के खान-पान या रहन सहन से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन यदि इससे किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और अगर यह बच्चों को गलत दिशा में ले जा रहा है या लोगों की भावनाओं को दूषित कर रहा है। तो इसे भीड़-भाड़ से दूर रखना आवश्यक है। इसलिए प्रतिबंध आवश्यक है और यदि कोई प्रतिबंध के नियम के विरुद्ध जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही होगी।

Enjoying this post?

Subscribe to Bolbindas to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

Priyanshi

Priyanshi

Author of Bolbindas

Contributor and Lead Editor. Writing deep insights and analytical commentaries.

More from Bolbindas

No other posts found.