Entertainment

Haryanvi Dance Video : स्टेज पर RC उपाध्याय ने मचाया ‘गदर'! ‘बहू रंगीली' पर ऐसे लचकाई कमर कि पब्लिक हुई दीवानी, वीडियो वायरल

Haryanvi Dance Video :  हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के नक्शेकदम पर चलते हुए एक और सितारा तेजी से चमक रहा है – नाम है आरसी उपाध्याय! आजकल हरियाणवी

Priyanshi
Priyanshi
2025-04-18
Haryanvi Dance Video : स्टेज पर RC उपाध्याय ने मचाया ‘गदर'! ‘बहू रंगीली' पर ऐसे लचकाई कमर कि पब्लिक हुई दीवानी, वीडियो वायरल
Haryanvi Dance Video : स्टेज पर RC उपाध्याय ने मचाया ‘गदर'! ‘बहू रंगीली' पर ऐसे लचकाई कमर कि पब्लिक हुई दीवानी, वीडियो वायरल

Haryanvi Dance Video :  हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के नक्शेकदम पर चलते हुए एक और सितारा तेजी से चमक रहा है – नाम है आरसी उपाध्याय! आजकल हरियाणवी स्टेज शो की दुनिया में आरसी का नाम सबकी जुबान पर है। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं, और फैंस उनकी हर अदा पर फिदा हुए जा रहे हैं।

जब ‘बहू रंगीली’ पर थिरकीं आरसी

हाल ही में उनका एक और डांस वीडियो फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस वीडियो में आरसी उपाध्याय सुपरहिट हरियाणवी गाने ‘बहू रंगीली’ पर ऐसे जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं कि देखने वाले देखते रह जाएं। हरे रंग के सूट में स्टेज पर उनकी एनर्जी, उनके लटके-झटके और खास तौर पर उनकी कमर का थिरकना लोगों को दीवाना बना रहा है। वह अपनी यूनिक अदाओं से महफिल लूट लेती हैं।

बूढ़े भी हो गए जवान, जमकर बजी सीटियां!

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरसी के डांस मूव्स पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बड़े-बूढ़े भी खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहे हैं। उनकी हर अदा पर तालियां और सीटियां बज रही हैं। आरसी जब स्टेज पर अपनी ‘हैव्वी कमर’ हिलाती हैं, तो फैंस बेकाबू हो जाते हैं और खुद भी नाचने लगते हैं। माहौल पूरी तरह एनर्जेटिक हो जाता है।

अदाओं से लूट लेती हैं दिल

आरसी उपाध्याय सिर्फ अपने डांस से ही नहीं, बल्कि अपनी कातिलाना अदाओं और स्टेज पर दमदार मौजूदगी से भी दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। वह अपने रागिनी कार्यक्रमों के लिए भी जानी जाती हैं, जहां उनका देसी हरियाणवी अंदाज फैंस को खूब भाता है। उनका डांस इतना मदहोश कर देने वाला होता है कि लोग सब कुछ भूलकर बस उन्हें ही देखते रह जाते हैं।

सपना की राह पर आरसी!

देखते ही देखते आरसी उपाध्याय ने हरियाणवी डांस की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली है। सपना चौधरी की तरह ही वह भी स्टेज शो और रागिनी कार्यक्रमों की जान बन गई हैं। लोग उन्हें प्यार से ‘रागिनी क्वीन’ भी कहने लगे हैं। उनके डांस वीडियो पर लाखों व्यूज आना अब आम बात हो गई है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का साफ सबूत है। अगर आपने अभी तक आरसी उपाध्याय का ये धमाकेदार डांस नहीं देखा है, तो जरूर देखें!


Enjoying this post?

Subscribe to Bolbindas to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

Priyanshi

Priyanshi

Author of Bolbindas

Contributor and Lead Editor. Writing deep insights and analytical commentaries.

More from Bolbindas

No other posts found.