News

Rinku Singh के पिता का निधन •

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और अपने स्ट्रगल के दम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके प

Malvika
Malvika
2026-02-27
Rinku Singh के पिता का निधन •
Rinku Singh के पिता का निधन •

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और अपने स्ट्रगल के दम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है की रिंकू सिंह के पिता खानचंद चौथी स्टेज के कैंसर से पीड़ित थे। उनका नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने पहले ही इस बात की शंका जाहिर की थी कि उनके ठीक होंने के आसार कम हैं।

Damien Martyn: कोमा में गए ऑस्ट्रेलिया के स्टार •

हाँ होगा अंतिम संस्कार :

रिंकू सिंह के पिता खानचंद बेहद सादगी पूर्ण जीवन जीना पसंद करते थे। उन्होंने अपने बेटे को बहुत मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचाया। वह पैसे को फालतू में खर्च करने में विश्वास नहीं करते थे। इस कारण रिंकू सिंह के पिता का अंतिम संस्कार बेहद सादगी से अलीगढ़ में संपन्न होगा। रिंकू सिंह अलीगढ़ पहुंच चुके हैं और अपने पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लग गए हैं।

Rivaba Jadeja minister: इंजीनियरिंग छोड़ी, राजनीति में आईं और अब मंत्री,जानें रिवाबा जडेजा की संपत्ति की चौंकाने वाली सच्चाई

क्या हुआ था –

रिंकू सिंह के पिता की मौत की खबर से पूरा क्रिकेट जगत सदमे में है। किसी को इस बात की आशंका नहीं थी की उनके पिता इतनी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। जैसे ही पता चला रिंकू के पिता को कैंसर है उनका इलाज चलने लगा। लेकिन कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था इसलिए संभावनाएं कम थीं और आज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया।

Enjoying this post?

Subscribe to Bolbindas to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

Malvika

Malvika

Author of Bolbindas

Contributor and Lead Editor. Writing deep insights and analytical commentaries.

More from Bolbindas

No other posts found.